भारत के शिक्षा मंत्री कौन हैं? क्या 6 जुन को धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देने वाले हैं? जानिए पूरा मामला

पिछले कुछ दिनों से सोशल Media, News Platforms और छात्र संगठनों के बीच एक सवाल तेजी से चर्चा में है—क्या भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देने वाले हैं? NEET 2026 पेपर लीक, CBSE से जुड़े विवाद और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं के बाद शिक्षा मंत्रालय को लेकर बहस तेज हो गई है।

भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग को लेकर चर्चा और ताजा राजनीतिक घटनाक्रम

इस लेख में हम जानेंगे कि वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री कौन हैं, उनके इस्तीफे की मांग क्यों उठ रही है और इस पूरे विवाद की वास्तविक स्थिति क्या है।

भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री कौन हैं?

पद नाम
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
कार्यभार शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP)

आज 6 जून 2026 के प्रदर्शन के बारे में

6 जून 2026 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व Cockroach Janta Party (CJP) से जुड़े कार्यकर्ताओं और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) कर रहे है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने परीक्षा एवं भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चिंता व्यक्त की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदर्शन में छात्रों, युवा पेशेवरों और अन्य समर्थकों ने भाग लिया। आयोजकों ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने की अपील की और संविधानिक तरीके से अपनी मांगें रखने की बात कही।

हालांकि प्रदर्शन में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग प्रमुख मुद्दा रही, लेकिन 6 जून 2026 तक केंद्र सरकार की ओर से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से संबंधित कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

धर्मेंद्र प्रधान भारत सरकार में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के विभिन्न चरणों को लागू किया जा रहा है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग क्यों उठ रही है?

हाल के महीनों में कई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं को लेकर विवाद सामने आए हैं। इनमें सबसे बड़ा मुद्दा NEET 2026 परीक्षा से जुड़ा रहा है।

1. NEET 2026 पेपर लीक विवाद

NEET UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक और सुरक्षा संबंधी चूक के आरोप सामने आए। छात्र संगठनों ने परीक्षा प्रबंधन में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं, जबकि शिक्षा मंत्रालय ने जांच और सुधारात्मक कदमों की बात कही है।

2. CBSE OSM विवाद

CBSE की On Screen Marking (OSM) प्रणाली को लेकर भी सवाल उठे। छात्रों को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ा और छात्रो ने आरोप लगाया कि डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में गंभीर खामियां थीं और इसके लिए जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

3. CUET और अन्य परीक्षाओं पर सवाल

कुछ छात्र संगठनों ने CUET, SSC और अन्य भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं में तकनीकी समस्याओं तथा प्रशासनिक कमियों को लेकर भी विरोध प्रदर्शन किए हैं।

किन संगठनों ने इस्तीफे की मांग की?

हाल के दिनों में CJP(cockroach janta party)और कई छात्र संगठनों ने सार्वजनिक रूप से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। कुछ युवा समूहों ने ऑनलाइन याचिकाएं भी चलाई हैं जिनमें लाखों छात्रों के समर्थन का दावा किया गया है।

इसके अलावा कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने भी शिक्षा मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जवाबदेही की मांग की है।

क्या धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है?

नहीं।

जून 2026 तक उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया है और न ही केंद्र सरकार द्वारा उनके इस्तीफे की कोई आधिकारिक घोषणा की गई है।

हालांकि विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा उनके इस्तीफे की मांग लगातार उठाई जा रही है, लेकिन फिलहाल वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद पर बने हुए हैं।

सरकार का क्या कहना है?

केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। NEET 2026 विवाद के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने की बात कही गई है।

विवाद का छात्रों पर क्या असर पड़ा?

परीक्षा संबंधी विवादों ने लाखों छात्रों और अभिभावकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। कई छात्रों ने तैयारी में लगाए गए समय, मानसिक दबाव और भविष्य की अनिश्चितता को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

विशेषज्ञों का मानना है कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना देश की शिक्षा व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

निष्कर्ष

भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हैं और जून 2026 तक उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। हालांकि NEET 2026, CBSE OSM और अन्य परीक्षा विवादों के कारण उनके खिलाफ राजनीतिक और छात्र स्तर पर विरोध बढ़ा है। कई संगठनों और विपक्षी दलों ने इस्तीफे की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक इस्तीफा सामने नहीं आया है।

आने वाले समय में शिक्षा मंत्रालय द्वारा किए जाने वाले सुधारात्मक कदम और जांच रिपोर्टें इस पूरे मामले की दिशा तय कर सकती हैं।

FAQs

भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री कौन हैं?

धर्मेंद्र प्रधान वर्तमान में भारत के केंद्रीय शिक्षा मंत्री हैं।

क्या धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है?

नहीं, जून 2026 तक उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है।

उनके इस्तीफे की मांग क्यों हो रही है?

NEET 2026 पेपर लीक, CBSE OSM विवाद और अन्य परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों और विपक्षी दलों ने उनके इस्तीफे की मांग की है।

क्या सरकार ने इस्तीफे पर कोई आधिकारिक बयान दिया है?

अब तक सरकार ने उनके इस्तीफे की कोई घोषणा नहीं की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post